सीटीईटी परीक्षा के दौरान पकड़े गए 31 फर्जी परीक्षार्थी

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में रविवार को राज्य भर में 31 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। ये सभी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। इनमें पांच महिला परीक्षार्थी भी शामिल हैं। 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गए थे।

पटना जिले में बायोमैट्रिक जांच में 10 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। भागलपुर के एसएम कॉलेज स्थित केंद्र से एक फर्जी छात्र को हिरासत में लिया गया। सारण में तीन केंद्रों से चार, लहेरियासराय के चार केंद्रों से 10 फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया। गोपालगंज में दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया। गया के मानपुर से एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। बेगूसराय के गढ़हरा केंद्रीय विद्यालय से एक फर्जी परीक्षार्थी को हिरासत में लिया गया। वह जिसके बदले परीक्षा देने आया था उसे भी दबोचा गया। दोनों भागलपुर जिले के हैं।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…