संतोषजनक परिणाम के पीछे एनडीए नेताओं की मेहनत

भागलपुर के एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए दोहरी सफलता है। भागलपुर में तो एनडीए प्रत्याशी की जीत हुई ही, साथ में उन तमाम जगहों पर परिणाम सकारात्मक रहा जहां भागलपुर के भाजपा, जदयू और लोजपा के नेताओं ने कैंप किया। सबसे ज्यादा लोग खगड़िया, गोड्डा और बेगूसराय में थे। जिले के कुछ सीनियर भाजपा नेताओं को अररिया सहित अन्य जगहों पर भी लगाया गया था। अररिया में पूर्व जिलाध्यक्ष अभय बर्मन शुरू से तैनात रहे। भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्होंने चुनाव के दौरान वहां के समीकरण के अनुसार काम किया और इसका सकारात्मक परिणाम आया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट प्रीति शेखर आदि नेताओं ने बेगूसराय में कैंप किया था। इधर भाजपा नेता मोंटी जोशी सहित जिला भाजपा के कई कार्यकर्ता खगड़िया में भागलपुर निवासी लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा के लिए कैंप किया। यहां प्रचार के लिए मृणाल शेखर भी पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि भागलपुर के भाजपा नेताओं ने अपने आसपास के सीटों पर एनडीए की जीत के लिए जीतोड़ मेहनत की और स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

  • Related Posts

    भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

    HIGHLIGHTS: रसोई गैस संकट पर…

    Continue reading
    विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

    HIGHLIGHTS: भागलपुर की ‘लाइफलाइन’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *