शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को मिली जमानत

पटना हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को जमानत दे दी है। मोतिहारी के सैयद फरहान अहमद की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि मार्केट की इमारत का निर्माण कराने के दौरान ओसामा समेत एक सौ अज्ञात लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। ओसामा के आदेश पर अभियुक्त इमारत की दीवार को गिराने लगे और उनसे रंगदारी की मांग की।

पुलिस ने ओसामा के खिलाफ आईपीसी की धारा 447, 341, 323, 324, 307, 384, 427, 504, 506, 34 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की।

गत वर्ष 1 नवंबर से ओसामा जेल में बंद हैं। न्यायमूर्ति सुनील दत्त मिश्रा की एकलपीठ के मामले पर सुनवाई के बाद जमानत दी।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…