विदेशी सैलानियों को लेकर गंगा विलास क्रूज पहुंचा कहलगांव,सैलानियों ने किया विक्रमशिला भ्रमण

ठंड शुरू होते ही विक्रम शिला विदेशी सैलानियों से गुलजार होने लगा है।अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के सहयोग से बुधवार को जर्मन,स्विट्जरलैंड और फ्रांस के 16 विदेशी सैलानियों का जत्था कोलकाता से पटना होते हुए जल मार्ग से गंगा विलास क्रूज से बटेश्वर स्थान पहुंचा, जहां सैलानियों ने बटेश्वर पहाड़ी पर उकेरेगए मूर्तियों को निहारा। उसके बाद सड़क मार्ग से सैलानियों को विक्रमशिला लाया गया।

गाइड सुमित भट्टाचार्य ने पर्यटकों को विक्रम शिलाके ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व की जानकारी दी। सहायक निदेशक भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण संजीव कुमार विदेशियों का नेतृत्व करयरहे थे। 3:30 के करीब बटेश्वर से भागलपुर की ओर गंगा विलास क्रूज रवाना हुआ।

ये भी पढ़े..

हरियाणा में चौथी मंजिल से गिरकर बिहार की शिक्षिका की मौत, भागलपुर के मकरंदपुर की थी निवासी

Share Add as a preferred…