लोकसभा चुनाव 2024 : सातवें चरण का अंतिम आंकड़ा जारी, 53.29 मतदान हुआ दर्ज

पटना। बिहार में सातवें व अंतिम चरण की आठ सीटों पर 53.29 फीसदी मतदान हुआ। यह पिछले लोकसभा चुनाव से 2.05 फीसदी अधिक है। शनिवार को मतदान के तत्काल बाद जारी किए अनुमानित मतदान प्रतिशत की तुलना में रविवार की रात 11 बजे चुनाव आयोग के वोटर टर्न आउट एप पर जारी मतदान प्रतिशत में 2.73 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

शनिवार को आयोग ने शाम छह बजे कुल मतदान प्रतिशत 50.56 प्रतिशत बताया था। रविवार की रात 9 बजे वोटर टर्न आउट एप पर 52.89 प्रतिशत मतदान बताया गया। फिर रात 11 बजे यह बढ़कर 53.29 फीसदी हो गया।

आरा छोड़ सभी सात सीटों पर बढ़ा मतदान

क्षेत्र 2019 2024

नालंदा 48.77 49.78

पटना साहिब 45.67 46.85

पाटलिपुत्र 55.93 59.24

आरा 51.77 50.27

बक्सर 53.89 55.39

सासाराम 54.34 57.16

काराकाट 48.98 54.68

जहानाबाद 51.69 55.09

  • Related Posts

    भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

    HIGHLIGHTS: रसोई गैस संकट पर…

    Continue reading
    विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

    HIGHLIGHTS: भागलपुर की ‘लाइफलाइन’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *