लॉरेंस बिश्नोई समेत 27 के खिलाफ आरोप तय

पंजाब के मनसा जिले की एक अदालत ने बुधवार को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और 26 अन्य के खिलाफ आरोप तय किए।

मामले के मुख्य आरोपी कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है और उसके खिलाफ आरोप तय नहीं किए गए हैं। इससे पहले कोर्ट ने लॉरेंस, जग्गू भगवानपुरिया, जगतार सिंह और चरणजीत सिंह चेतन की आरोपमुक्त करने की याचिका खारिज कर दी।

इस फैसले के बाद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि पिछले 24 महीनों में पहली बार परिवार कुछ राहत महसूस कर रहा है।मूसेवाला की 29 मई, 2022 को मनसा जिले में हत्या कर दी गई थी। उसके वाहन को रास्ते में रोककर छह शूटरों ने गोलियां बरसाईं थीं।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    पटना से जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: “संविधान की किताब लेकर घूमने से पहले इंदिरा गांधी के कृत्यों पर माफी मांगें”

    Share Add as a preferred…