लालू से मिलने तेजप्रताप संग राबड़ी आवास पहुंचे स्पीकर अवध बिहारी चौधरी, जानिए क्या है वजह

सियासी हलचल और पक्ष- विपक्ष के बयानबाजी के बीच राबड़ी आवास पर हलचल देखी जा रही है.आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी मिलने पहुंचे हैं.विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के साथ लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप भी साथ थे.

लालू यादव से मुलाकात के बाद जब अवधि बिहारी चौधरी बाहर निकले तो मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की.मीडिया के सवाल पर अवध बिहारी चौधरी ने नये साल की बधाई और शुभकामनायें देते हुए आवास के लिए निकल गये.उन्हौने किसी भी सियासी सवाल या कयास को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब नहीं दिया.

मिली जानकारी के अनुसार तेजप्रताप के साथ अवध बिहारी चौधरी राबड़ी आवास पहुंचे थे.वे करीब 15 मिनट तक वहां रहे और फिर निकल गये.ये मुलाकात महाज नये साल की बधाई और शुभकामना तक ही सीमित है या इस मुलाकात के कोई राजनीतिक माइने भी है.इसका पता बाद में ही पता चल पायेगा.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…