पटना में श्राद्ध के भोज में अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली, PMCH में भर्ती

बिहार के पटना में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. दीघा थाना क्षेत्र के नकटा दियारा में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें तीन लोगों को गोली लगी है. गंभीर रूप से घायलों इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है

शहर में अंधाधुंध गोलीबारी से इलाका सहम उठा है. मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पोल्शन रोड का बताया जा रहा है. घायलों की पहचान कामेश्वर राय, बेटा विकाश और उसका दोस्त दीपक के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार एक श्राद्ध क्रम में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है

बताया जा रहा है कि नकटा दियारा इलाके में कामेश्वर राय के पिता का निधन हो गया था. इसी को लेकर उनके यहां श्राद्ध का भोज हो रहा था. इस दौरान पास के ही रहने वाले कुछ लोगों से किसी बात को लेकर नोकझोंक की. इसके बाद गोलीबारी करने लगे. कामेश्वर राय के बांह, बेटा विकाश के सीने और दोस्त दीपक के पैर में गोली लगी है. तीनों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…