लंबे इंतजार के बाद भागलपुर में मानसून की बारिश

भागलपुर : लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को दक्षिण-पूर्व मानसून बिहार में प्रवेश कर गया। मौसम विभाग, पटना के मुताबिक गुरुवार को मानसून रक्सौल-भागलपुर होकर गुजरा, जिसका असर भागलपुर समेत उत्तर एवं पूर्वी बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के रूप में देखा गया। लगातार तप रही भागलपुर की जमीं पर गुरुवार की सुबह पड़ी बारिश की बूंदों ने मौसम को सुहाना कर दिया। गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली।

बारिश को भारतीय मौसम विभाग के पैमाने पर 5.2 मिमी मापा गया। इस बारिश का असर दिन एवं रात के तापमान पर पड़ा और बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन का पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस व रात का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार से 24 जून के बीच जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

  • ये भी पढ़े..

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

    Share Add as a preferred…