राहुल ने पार्टी मुख्यालय में जन्मदिन मनाया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। पार्टी मुख्यालय में उनके जन्मदिन का केक काटा गया।

इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अजय माकन सहित कई नेता मौजूद थे। इंडिया गठबंधन के घटकदलों ने भी राहुल को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।

जन्मदिन के मौके पर कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलने के लिए राहुल गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे। राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक काटा। राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरफ से आए जन्मदिन के मुबारकबाद संदेशों के लिए धन्यवाद दिया।

राहुल गांधी को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पीके का भाजपा पर निशाना, बोले- “यह बेहतर मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव”

Share Add as a preferred…

सोनम वांगचुक आंदोलन पर बढ़ा तनाव: CJP ने लगाए गंभीर आरोप, संसद मार्च की अनुमति से दिल्ली पुलिस का इनकार

Share Add as a preferred…