राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी… गीत फेम स्वाति मिश्रा के भजनों से राममय हुआ भागलपुर

श्रीराम आविर्भाव यात्रा का भागलपुर में हुआ स्वागत।राम आएंगे तो आंगना सजाऊंगी… गीत फेम स्वाति मिश्रा ने जब श्रीराम के अयोध्या आगमन के संदर्भ में जब उक्त भजन की प्रस्तुति दी, तो वातावरण राममय हो उठा।मौका था आनंदराम ढनढानिया सरस्वती विद्या मंदिर में श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर द्वारा आयोजित श्रीराम आविर्भाव यात्रा के स्वागत समारोह में भजन संध्या का।

प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। इसे सुन सभी मंत्रमुग्ध हो गए। श्रीराम आविर्भाव यात्रा के संयोजक पूर्व भाजपा प्रत्याशी अर्जित चौबे है।

वे गुरुवार को कहलगांव से निकले यात्रा की अगुवाई कर भागलपुर पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यात्रा को रवाना किया था। भजन संध्या में आए कलाकारों को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सम्मानित किया। श्रीराम आविर्भाव यात्रा शुक्रवार को पटना हनुमान मंदिर पहुचेंगी। जहां भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इसके उपरांत बक्सर के लिए रवाना होगी।

कार्यक्रम संरक्षक अरुण सिंह,सह संरक्षक देव कुमार पांडेय,कार्यक्रम समन्वयक अभय घोष सोनू, कार्यक्रम संयोजक अर्जित चौबे,कार्यक्रम प्रभारी संतोष कुमार,विद्यान परिषद सदस्य डॉ एनके यादव, जिला परिषद अध्यक्ष अनंत साह, कहलगॉव विधायक पवन यादव, रोहित पांडेय,प्रीति शेखर,राणाप्रताप सिंह,अभय वर्मन,बंटी यादव,रामनाथ पासवान,सुरेन्द्र,प्राणिक वाजपेयी,स्वेता सिंह,रोशन सिंह,निरंजन चंद्रवंशी,हर्षप्रीत सिंह सहित शहरवासी उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Share Add as a preferred…