राजद ने इस कद्दावर नेता को पार्टी से निकाला

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का ऐसे नेताओं पर एक्शन शुरू हो गया है, जिन्होंने पार्टी की गाइडलाइन पर काम नहीं किया। ऐसे ही एक दागी नेता को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

नालंदा से आरजेडी के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी विरमणि कुमार उर्फ वीरन यादव को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। वीरन यादव पर अवैध बालू खनन और पुलिस पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप है।

आरजेडी ने जारी किया पत्र

गिरफ्तारी के बाद आरजेडी ने बड़ा फैसला लेते हुए वीरन यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इस संबंध में आरजेडी की तरफ से एक लेटर भी जारी हुआ है।

इस पत्र में लिखा हुआ है कि विरमणि उर्फ वीरन यादव, पूर्व प्रत्याशी बिहार विधान परिषद जिला नालंदा को दल की नीतियों के खिलाफ अवैध बालू खनन और पुलिस पर गोली चलाने के कारण दल की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है। लेटर पर बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह के हस्ताक्षर भी हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *