रांची में स्पेशल ब्रांच के दारोगा की हत्या

रांची में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार देर रात स्पेशल ब्रांच में तैनात दारोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव शनिवार तड़के करीब तीन बजे कांके इलाके में रिंग रोड पर एक ढाबे के पास मिला। अनुपम को अपराधियों ने दो गोली मारी है। मूलरूप से खूंटी निवासी अनुपम 2018 बैच के दारोगा थे।

इधर, घटना के बाद पुलिस मुख्यालय में खलबली मच गयी। डीजीपी अनुराग गुप्ता के अलावा स्पेशल ब्रांच के डीआईजी, रांची डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कुछ खोखा आदि जब्त किया है। 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या में शामिल अपराधियों और कारणों का भी पता लगा रही है। बता दें कि शुक्रवार को सुखदेवनगर इलाके में अधिवक्ता गोपी कृष्ण की चाकू गोद कर हत्या कर दी थी गई।

एसआईटी का गठन दारोगा की हत्या को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया है। ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में गठित टीम में दो डीएसपी, आठ इंस्पेक्टर और पांच इंस्पेक्टर के अलावा टेक्निकल टीम को रखा गया है।

  • Related Posts

    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading