रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पीछा कर रहा था युवक, पुलिस ने किया अरेस्ट, DSP ने किया ये दावा

डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने गृह मंत्री के काफिले में प्रवेश नहीं किया था। हालांकि वह तेजी से गाड़ी चला रहा था और अमित शाह के काफिले का पीछा कर रहा था।

झारखंड की राजधानी रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले का पीछा कर रहे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने गृह मंत्री के काफिले में प्रवेश नहीं किया था। हालांकि वह तेजी से गाड़ी चला रहा था और अमित शाह के काफिले का पीछा कर रहा था। इसलिए हमने उसे गिरफ्तार किया है।

 आरोपी ने पिया हुआ था नशीला पेय पदार्थ

डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी हरिया (एक प्रकार का नशीला पेय पदार्थ) पिया हुआ था। उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ था। तेजी से गाड़ी चलाकर वह काफिले का पीछा कर रहा था। मीडिया के सामने आया आरोपी ने कहा कि वह नास्ता करने जा रहा था। हालांकि उसने स्वीकार किया कि वह पिया हुआ था।

अमित शाह ने सरकार पर साधा निशाना 

वहीं, रांची में झारखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री आदिवासियों की चिंता करने के बजाय ‘भूमि जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ करके भूमि और जनसंख्या के संतुलन को बिगाड़ रहे हैं। हजारों घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से शादी करते हैं, प्रमाण पत्र प्राप्त करते हैं और जमीन खरीदते हैं। आने वाले दिनों में आदिवासियों की आबादी कम होने वाली है, यह अब भी कम हुई है।

अमित शाह ने किया चुनावी शंखनाद 

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान का शंखनाद कर दिया। यहां प्रभात तारा मैदान में आयोजित भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की सभा में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने राज्य की मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का आह्वान किया। अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…