रफ्तार का कहर : एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, बेकाबू कार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर

तेज रफ्तार ने एक बार फिर 6 जिंदगियां छीन ली। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सोमवार की देर रात कार सवार लोग गाजियाबाद से गजरौला जा रहे थे, तभी कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार सभी 6 लोगों की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार परिवार गाजियाबाद से गजरौला जा रहा था, तभी दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली इलाके में तेज रफ्तार कार से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार सामने से आ रही ट्रक से जा टकराई।

हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक गाजियाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: राहुल गांधी के नेतृत्व में धरना, कई नेता हिरासत में; मोदी, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर : कैदी की तलाश के दौरान सड़क हादसा, ऑटो चालक की मौत; चौकीदार गंभीर रूप से घायल

    Share Add as a preferred…