मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्‍थान में अगले दो दिन शीत लहर जारी रहेगी

मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्‍थान में अगले दो दिन शीत लहर जारी रहेगी। अगले तीन दिनों में देश के उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भागों के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

अगले 3 दिन मध्य और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वही अगले 5 दिनों में उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले 24 घंटों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार और दक्षिणी राजस्थान में तापमान 9 से 12 सेल्सियस के बीच रहा।

दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर अगले 4-5 दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तरी भारत में शीत लहर के बीच राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण आज दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चलीं।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading