मेट्रो रेल परिचालन से होगा शहरों का विकास

बिहार : उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की बैठक में मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो रेल के परिचालन प्रस्ताव की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद कहा कि इससे इन शहरों का विकास होगा। जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इन शहरों की आबादी बढ़ने के बाद जाम की समस्या बढ़ने लगी थी। पटना में मेट्रो का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। इन चार शहरों में मेट्रो का निर्माण होने के बाद प्रदेश के पांच शहरों में मेट्रो का परिचालन हो सकेगा।

मेट्रो रेल परिचालन से होगा शहरों का विकास

सरकार ने राज्य के सभी नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में खेल क्लब के गठन के लिए भी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस निर्णय से गांव-गांव तक में खेलों का विकास करने में मदद मिलेगी।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज से पहले SP का वीडियो वायरल, बोले- ‘पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा’

    Share Add as a preferred…