मुख्यमंत्री ने बिहार के लाल श्री शैलेश कुमार को पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

 

पटना, 24 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार के लाल श्री शैलेश कुमार को चीन में चल रहे पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री शैलेश कुमार जमुई जिले के रहने वाले हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई जंप स्पर्द्धा में श्री शैलेश कुमार के स्वर्ण पदक जीतने पर बिहार के साथ ही पूरा देश गौरवान्वित है। उनकी कड़ी मेहनत और उनके दृढ़संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुँचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

  • ये भी पढ़े..

    निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

    Share Add as a preferred…

    गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *