मुख्यमंत्री नीतीश बोले – देश में एक बार फिर बनेगी एनडीए सरकार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनेगी। रविवार को दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनसे मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि एग्जिट पोल में एनडीए को भारी बहुमत आ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि एनडीए की सरकार जरूर बनेगी।

मुख्यमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली गये हैं। इस संबंध में पूछने पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी पटना में बोले, सीएम ने काफी लंबा चुनाव प्रचार किया। मुझे लगता है कि आराम के लिए दिल्ली गये होंगे। एनडीए नेताओं से सीएम की मुलाकात के सवाल पर चौधरी ने कहा कि यह तो सामान्य बात है। दिल्ली गये हैं तो बड़े नेताओं से उनकी बातें होंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि एग्जिट पोल से सीएम के दिल्ली दौरे का कोई संबंध नहीं है। एग्जिट पोल आने के पहले उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए की सरकार बनेगी तो बिहार पर विशेष ध्यान प्रधानमंत्री का रहेगा। इसका फायदा बिहार के लोगों को मिलेगा। बिहार में एनडीए को कम-से-कम 36 सीटें मिलेंगी।

ये भी पढ़े..

गया में एसटीएफ जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण का आरोप

Share Add as a preferred…

नेपाल में लगातार बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंगा, कोसी, गंडक और कमला समेत कई नदियां उफान पर

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *