बैठक कर पीएम मोदी ने आग लगने की घटना रोकने, लू से बचाव के उपाय को लेकर दिए निर्देश

एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के अनुमानों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर सात बैठकें कीं। इनमें अधिकारियों को आग की घटनाएं रोकने और लू से बचाव के उपाय करने का आदेश दिया। साथ ही पर्यावरण दिवस को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारियों तथा नई सरकार के पहले सौ दिन के एजेंडे पर अफसरों से चर्चा की।

प्रधानमंत्री 30 मई को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद कन्याकुमारी स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल चले गए थे। वहां 48 घंटे की ध्यान साधना के बाद वे शनिवार रात दिल्ली लौटे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी ने रविवार सुबह अपने आवास पर सबसे पहले चक्रवात रेमल के प्रभाव को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित राज्यों में चक्रवात की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने मिजोरम, असम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में भूस्खलन और बाढ़ के कारण लोगों को पहुंचे नुकसान, घरों और संपत्तियों की क्षति की भी उन्होंने जानकारी ली। मोदी ने कहा कि केंद्र चक्रवात से प्रभावित राज्यों की मदद कर रहा है। गृह मंत्रालय स्थिति की निगरानी करने के साथ राज्यों को सहायता प्रदान करे।

https://www.instagram.com/reel/C7tSMFMADn4/?igsh=bGpvbHUyY2d4bmdi

अग्नि और विद्युत सुरक्षा ऑडिट नियमित रूप से करें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बैठक देश में चल रही लू को लेकर की। उन्होंने भीषण गर्मी की स्थिति और मानसून की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नियमित रूप से अग्नि और विद्युत का ऑडिट करें, क्योंकि इस वर्ष देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी सामान्य से अधिक पड़ने का अनुमान जताया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    मालदा में स्कूली बच्चों को सिखाए गए अग्नि सुरक्षा के गुर, रेलवे ने आयोजित की जागरूकता संगोष्ठी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *