मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर नीतीश कुमार पर भड़के कॉंग्रेस विधायक अजित शर्मा

मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर नीतीश कुमार पर भड़के कॉंग्रेस विधायक अजित शर्मा, कहा पदाधिकारियों ने अपराधियों का मानोबल बढ़ाया नीतीश कुमार पदाधिकारी का पैर पकड़ते हैं, एनडीए में थे तो सब ठीक था महागठबंधन में मुकेश सहनी गए तो उनके पिता की हत्या हुई

भागलपुर : वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या हो गयी इस हत्याकांड ने कानूनी व्यवस्था पर कड़ा तमाचा मारा है इसपर बिहार में सियासत तेज है विपक्ष पूरी तरह सत्तापक्ष पर हमलावर है। भागलपुर से कॉंग्रेस विधायक अजित शर्मा ने मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा की लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त है जब मुकेश सहनी एनडीए के साथ थे सब ठीक था महागठबंधन साथ आये तो उनके पिता की हत्या हो गयी आज उनके पिता की हुई कल को किसी और मंत्री नेता की हत्या हो सकती है।

मुख्यमंत्री नीतीश अधिकारियों का पैर पकड़ते हैं हाथ जोड़ने से पैर पकड़ने से नहीं होगा कार्रवाई करने की जरूरत है। बिहार में पदाधिकारी अपराधियों को शराब माफियाओं को संरक्षण देते हैं। ये पूरे बिहार को शर्मसार करने की बात है। मामले में कड़ाई से जाँच होनी चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…