मुंगेर राजद प्रत्याशी अनीता कुमारी पर हमला करने में 11 नामजद

मुंगेर लोकसभा से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार और मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के ग्रामीण स्व हरि प्रसाद मेहता की पुत्री कुमारी अनीता ने अवैधानिक रूप से मजमा लगाकर गाड़ी को घेर लेने व लोहे के रड से क्षतिग्रस्त करने तथा उनको और समर्थकों को चोट पहुंचाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रामपुर गांव के 11 ज्ञात तथा 10-12 अज्ञात लोगो के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सोमवार को मतदान के दिन वे रामपुर गांव के बूथ संख्या 237, 238 पर पहुंची थीं।

इसी बीच उनकी गाड़ी को घेर कर लोहे के रड से प्रहार किया गया। इससे उनको, समर्थकों व सुरक्षाकर्मी को भी चोट आई है। थानाध्यक्ष भगवान राम ने इसकी पुष्टि की।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…