महाराष्ट्र के स्पीकर के फैसले के खिलाफ अब एकनाथ शिंदे गुट ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

बता दें पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे गुट ने भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।वहीं, शिंदे गुट ने बॉम्बे हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती देने के लिए याचिका दायर की है।

महाराष्ट्र में विधायकों की आयोग्यता का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब  एकनाथ शिंदे गुट बॉम्बे कोर्ट पहुंच गया है. शिंदे गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के फैसले को चुनौती दी है. विधायकों की अयोग्यता की याचिका को खारिज करने के लिए शिंदे गुट ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने राहुल नार्वेकर के फैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट में सोमवार  को चुनौती दी. वहीं, उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

दरअसल, उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट पर पिछले दिनों महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा था कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है. राहुल नार्वेकर ने चुनाव आयोग के फैसले के आधार पर शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना माना है. बता दें कि चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना बताया है. उसी आधार पर राहुल नार्वेकर ने फैसला सुनाया है. नार्वेकर ने कहा कि शिंदे सहित सत्तारूढ़ खेमे के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की ठाकरे गुट की याचिका को खारिज किया जाता है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 28 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…