भ्रष्टाचारियों पर चार जून के बाद कार्रवाई तेज होगी : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के दुमका और पश्चिम बंगाल के बारासात में भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। दुमका में सभा में मोदी ने दावा किया कि चार जून को भाजपा को फिर सरकार बनाने का जनादेश मिलने जा रहा है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ चार जून से ही कार्रवाई और तेज होगी। ये मोदी की गारंटी है।

दुमका में मोदी ने झामुमो और कांग्रेस पर राज्य के संसाधनों को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, झारखंड में वैसे तो सुंदर पहाड़ हैं, लेकिन अब यह राज्य नकदी के पहाड़ों के लिए जाना जाता है। मैं 13 साल मुख्यमंत्री रहा, लेकिन इतनी नकदी कभी नहीं देखी।

भ्रष्टाचारियों पर चार जून के बाद कार्रवाई तेज होगी : नरेंद्र मोदी
भ्रष्टाचारियों पर चार जून के बाद कार्रवाई तेज होगी : मोदी

झामुमो और कांग्रेस शराब घोटाला, निविदा घोटाला, खनन और खनिज घोटाला में लिप्त रहे और अकेले साहिबगंज में ही एक हजार करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया। मोदी ने कहा, उन्होंने सुना है कि लव जिहाद शब्द का इजाद झारखंड के लोगों ने किया है।

भ्रष्टाचारियों पर चार जून के बाद कार्रवाई तेज होगी : नरेंद्र मोदी
भ्रष्टाचारियों पर चार जून के बाद कार्रवाई तेज होगी : मोदी

मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन गरीबों की आय का एक्स-रे करने की बात करता है, लेकिन हम उसके भ्रष्ट नेताओं के कालेधन का एक्स-रे करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *