भारत ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को उसके घर में हराई सीरीज

भारत ने तीसरे और आखिरी निर्णायक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने दूसरी बार साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीती है। पार्ल में खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 78 रनों से मात दी। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेली थी।

 

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने दो विकेट जल्दी खो दिए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, साई सुदर्शन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह मात्र 10 रन बनाकर हेंड्रिक्स के शिकार बने। कप्तान केएल राहुल ने 21 रन का योगदान दिया। तीनविकेट जल्द गिरने के बाद संजू सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ शतकीय साझेदारी की।साउथ अफ्रीका की धरती पर भारत ने दूसरी बार जीती सीरीज, 5 साल बाद केएल राहुल की कप्तानी में हुआ कमालसाउथ अफ्रीका में दूसरी बार जीती सीरीज

गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका में अभी तक 9 वनडे सीरीज खेली है। साउथ अफ्रीका ने 7 बार तो भारत ने 2 बार सीरीज जीती है। कोहली की कप्तानी में साल 2018 में भारत ने वनडे सीरीज जीती थी। अब केएल राहुल की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों ने दोबारा यह कमाल कर दिखाया है।गेंदबाजों ने की कमाल की गेंदबाजी

भारत के 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत ठीक है। पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई। टोनी डी जोर्जी ने एक छोर पर संभलकर खेलते हुए 81 रन की पारी खेली। ऐडन मार्करम ने 36 रन का योगदान दिया। हेनरिक क्लासेन ने 21 रन बनाए। भारत की तरफ से सभी पांचों गेंदबाजों को विकेट मिले। अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।

ये भी पढ़े..

बिहार में खेल कोटे की नौकरियों पर बड़ा सवाल, रग्बी खिलाड़ियों के प्रमाणपत्र और मैच रिकॉर्ड की होगी जांच

Share Add as a preferred…

स्पेन के उनाई साइमन बने गोल्डन ग्लव विजेता, किलियन एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट

Share Add as a preferred…