भारत का “फ्रैजाइल फाइव” से सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था तक पहुंचना अन्य विकासशील देशों के लिए उदाहरण

नीति आयोग की उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा है कि भारत का “फ्रैजाइल फाइव” से सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था तक पहुंचना अन्य विकासशील देशों के लिए उदाहरण है। सतत विकास पर संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच पर भारत की रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए श्री बेरी ने एक समाचार एजेंसी को कल दिए साक्षात्कार में कहा कि भारत की अपनी चुनौतियां हैं और भारत की सफलता का एक कारण यह है कि उसके पास आगे बढ़ने के लिए तंत्र है।

श्री बेरी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी लगातार सातवें साल सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल प्रणाली को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है। उन्होंने देश में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के सफल मॉडल का भी जिक्र किया। विकसित भारत की रूपरेखा और 2047 तक भारत को एक विकसित समाज के रूप में विकसित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के बारे में उन्होंने कहा कि देश ने आशाजनक शुरुआत की है, लेकिन विकसित बनने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 22 जुलाई 2026, बुधवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट

    Share Add as a preferred…