भागलपुर से बेगूसराय जा रही बस जगतपुर झील में गिरी

भागलपुर के नवगछिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भागलपुर से बेगूसराय जा रही बस संख्या बीआर ज़ीरो नाईन पी ए एट फाइव थ्री सिक्स जगतपुर झील के समीप अनियंत्रित होकर सीधा झील में उतर गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना करीब दोपहर बारह बजे की बताई जा रही है।

मौके पर क्रेन की मदद से बस को झील से बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में राहगीर की भीड़ लगी है। वहीं स्थानीय थाना पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *