भागलपुर : सड़क हादसे में एक की मौत

भागलपुर। हबीबपुर थाना क्षेत्र के दाउदवाट लाजपत नगर में हुए एक्सीडेंट में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया। घटना मंगलवार रात की है।

बाइक में अज्ञात टोटो ने ठोकर मार दी थी जिसमें मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया के रहने वाले मो अनवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया पर उसकी मौत हो गई। उसके साथी बेलखोरिया के ही रहने वाले मसूद को भी चोट आई है। उसका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। हबीबपुर थानेदार पंकज राउत ने कहा कि पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त बाइक को थाना पर लाया गया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एआई और कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी, मुजफ्फरपुर में खुलेगा वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय

    Share Add as a preferred…