भागलपुर : गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों की पहचान की

भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र में हवाई अड्डा परिसर में 11 जुलाई की देर शाम नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने टीआई (टेस्ट आईडेंटिफिकेशन परेड) में अभियुक्तों की पहचान कर ली है। पॉक्सो के विशेष जज लवकुश कुमार के आदेश पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अभियुक्तों की परेड कराई गई। इसकी रिपोर्ट पॉक्सो कोर्ट में सौंपी जाएगी।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल छह अभियुक्तों की पहचान के लिए कुल 54 लोगों को सामने लाया गया। नौ-नौ के ग्रुप में लोगों को सामने लाया गया जिनमें एक अभियुक्त था। इस तरह छह अभियुक्तों की पहचान के लिए कुल 54 लोगों को सामने लाया गया। हर बार पीड़िता ने उन नौ में एक अभियुक्त की पहचान की। गौरतलब है कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जबकि दो ने थाना और कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के कचहरी चौक पर प्रेमी संग विवाहिता को लेकर विवाद, बीच सड़क पर हंगामा

    Share Add as a preferred…