भागलपुर : लोहे के रॉड से मारकर युवक का सर फोड़ा, थाने में दिया आवेदन

भागलपुर : नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र सिंधिया मकन्दपुर निवासी श्वेत कमल को जान करने के नियत से धार धार हथियार, लोहा के रड एवं ईट से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया . घायल युवक का गोपालपुर पीएससी में इलाज किया गया इस संबंध में घायल श्वेत कमल द्वारा गोपालपुर थाना में प्राथमिक के लिए आवेदन दिया गया है.

आवेदन में उसने बताया है कि शनिवार की दोपहर में राजा कुमार पिता संतोष कुमार चौधरी , प्रदुमन चौधरी पिता महेश्वरी चौधरी, धनराज कुमार चौधरी पिता महेश्वरी चौधरी, संजय कुमार उर्फ संतोष चौधरी पिता माहेश्वरी चौधरी, अर्चना चौधरी पति धनराज चौधरी, रेखा देवी पति संतोष कुमार चौधरी, अनीता देवी पति प्रद्युमन चौधरी एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर कुर्सी से मुझे गिराकर जमीन पर लिटा कर जान मारने की नीयत से मुझे धारदार हथियार, लोहे के राड एवं ईट से वार का घायल कर दिया .

जिससे मेरे सर पर चोट लगा और मेरा सर फट गया. मेरे सर से खून बहने लगा एवं शरीर के सभी हिस्सों में मारपीट कर मुझे घायल कर दिया गया है। वही इस मामले में गोपालपुर थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading