भागलपुर : लोदीपुर में आपसी विवाद में मारपीट ,चार घायल

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिछौ बिशनपुर में आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना सामने आई है घटना के बाबत बताया जा रहा है कि राजेश यादव अपनी मां के साथ राशन दुकान से कुछ सामान लेकर आ रहे थे इसी बीच गांव के सूरज कुमार सुमन कुमार विष्णु कुमार ने कुछ लोगों के साथ मिलकर गाली गलौज देना आरंभ कर दिया।

जब इसका विरोध राजेश यादव एवं उसकी मां ने किया तो सूरज कुमार, सुमन कुमार, विष्णु कुमार तीनों भाई ने मिलकर मारपीट करने लगा इस मारपीट के बाद एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर लोदीपुर थाना पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *