भागलपुर : छात्रा की न्यूड तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर मांगे 20 लाख रुपये

भागलपुर : छात्रा की न्यूड फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दे उसके पिता से 20 लाख रुपये की मांग करने वाले सुजल गोयनका की हर हाल में गिरफ्तारी होगी। जोगसर थाने के अवर निरीक्षक रंजन कुमार की अर्जी पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुहम्मद फिरोज अकरम ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

सुजल जोगसर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा का करीबी बनकर उसकी न्यूड तस्वीर बना उसे वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल करने लगा था। जब उसने अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाया तो छात्रा ने इनकार कर दिया था। सुजल के ड्रग एडिक्ट होने की जानकारी मिलने के बाद छात्रा ने उससे नाता तोड़ लिया। जिससे आक्रोशित सुजल ने उसकी फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।20 लाख रुपये मांगे

इसके बाद छात्रा के पिता के मोबाइल पर न्यूड फोटो भेज उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर देने की धमकी दी। यही नहीं, पिता को बैंक खाता संख्या, कोड आदि भेज उसपर शाम तक 20 लाख रुपये भेजने को कहा। ऐसा नहीं करने पर इंटरनेट मीडिया पर बेटी की तस्वीर वायरल कर देने की धमकी दी।

लाचार पिता ने थाने में दर्झ कराया केस

भयभीत पिता ने आरोपित सुजल के पिता प्रमोद गोयनका से शिकायत की तो पिता ने उल्टे यह कहकर दबाव बनाया कि उसका बेटा जो कहता है वह मान ले। जिसके बाद लाचार पिता ने घटना की जानकारी जोगसर थानाध्यक्ष को देते हुए 30 मई 2023 को केस दर्ज कराते हुए आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने और न्यूड फोटो वायरल करने से रोकने की मांग की थी। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में छापेमारी की पर वह हाथ नहीं आया।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को वितरित की गई एमएचएम किट

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *