भागलपुर : रद्द लाइसेंस वाले हथियारों की होगी बिक्री

भागलपुर :  जिन हथियारों का लाइसेंस रद्द कर दिया है, उनकी बिक्री की जाएगी। जिला सामान्य शाखा ने जिला दंडाधिकारी के आदेश के बाद ये निर्देश दिए हैं। जिला शस्त्र दंडाधिकारी मिथिलेश सिंह ने बताया कि लाइसेंसी असलहों को शस्त्रागार या आर्म्स दुकानों में जमा करने को कहा गया है।

वृद्ध या अस्वस्थ होने के कारण तीन का लाइसेंस रद्द किया गया है। जबकि एसबीआई के दो हथियार का लाइसेंस पुराना होने के कारण रद्द किया गया है। खलीफाबाग स्थित एसबीआई सिटी ब्रांच के शाखा प्रबंधक के नाम से दो लाइसेंस है।

खरीक के अवधेश शर्मा, कहलगांव के रत्नेश्वर प्रसाद व बरारी के सुनील कुमार मिश्रा के नाम का लाइसेंस वृद्ध होने की वजह से रद्द किया गया है।

  • Related Posts

    भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सुल्तानगंज में अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ऑफिस में सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 25 कर्मचारियों को दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading