भागलपुर में सर्दी-खांसी के मरीजों की कोरोना जांच शुरू

भागलपुर:कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। इसको लेकर मायागंज अस्पताल के ओपीडी में सर्दी-खांसी वाले सभी मरीजों की कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही सांस से संबंधित मरीज का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. उदय नारायण सिंह ने बताया कि सर्दी-खांसी और सांस से जुड़े मरीजों को एंटीजन एवं आरटीपीसीआर जांच के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी सूरत में ऐसे मरीज को बिना जांच के इलाज नहीं होगा। जांच के लिए मायागंज में चार हजार से ज्यादा आरटीपीसीआर किट है। वहीं एक हजार से ज्यादा एंटीजन किट है।

Related Posts

सुल्तानगंज में अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ऑफिस में सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 25 कर्मचारियों को दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर स्टेशन पर बड़ा खुलासा: RPF की कार्रवाई में ₹1 करोड़ के गहने और नकदी बरामद

Share Add as a preferred…

Continue reading