भागलपुर में शादी से पहले दुल्हा गायब

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के मानिक सरकार घाट रोड में रहने वाला दूल्हा शादी से एक दिन पहले लापता हो गया है। घटना को लेकर लड़का कुणाल परिवेश की मां ने जोगसर थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि उनके बेटे की शादी 21 जनवरी को होनी थी।

19 जनवरी की रात में हल्दी कार्यक्रम हुआ। 20 जनवरी की सुबह से उनका बेटा लापता है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस कुणाल के मोबाइल पर भी संपर्क करने की कई बार कोशिश की पर वह बंद मिला। पुलिस ने आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। फुटेज में वह पैदल ही घर से निकलते हुए दिखा है।

लड़के के मोबाइल नंबर की सीडीआर और उसका टावर लोकेशन भी निकाला जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर से हरियाणा के लिए जल्द दौड़ेगी सीधी बस, यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में मिलेगी बड़ी राहत

    Share Add as a preferred…

    गोराडीह में अंगिका में बोले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सहयोग योजना पर ग्रामीणों से लिया सीधा फीडबैक

    Share Add as a preferred…