भागलपुर में देर रात अनियंत्रित ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर,मची अफरा-तफरी

कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया पुल पर सोमवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक ने कई चार पहिया वाहनों को ठोकर मार दी। इसके बाद पुल के पास पिलर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में कई लोग बाल-बाल बचे गये। एक ई रिक्शा चालक घायल हुआ जिसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद रात को अफरा तफरी की स्थिति हो गई। सड़क पर लोहिया पुल से लेकर पटेल बाबू रोड और स्टेशन रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसमें कई एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। जानकारी मिलने पर ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली और मोजाहिदपुर पुलिस के सहयोग से जाम को हटाया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। बताया कि ट्रक पर सीमेंट लोड है। ब्रेक फेल हो जाने के कारण दुर्घटना की जानकारी मिली है। मामले की पूरी जांच की जाएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *