भागलपुर के नारायणपुर में टंकी मे गिरकर दो की मौत

नारायणपुर के मधुरापुर में सोमवार सुबह आठ बजे शौचालय की टंकी में गिरकर एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। मृतकों में साबिर अली की गर्भवती पत्नी और उसका दो साल का बेटा शामिल है।

परिजनों ने बताया कि शौचालय जाने के दौरान टंकी का ढक्कन टूट गया और दोनों उसमें गिर गए। टंकी गहरी थी इसलिए कुछ ही देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। काफी देर बाद जब मां बेटे लौटकर घर नहीं आए तो खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान शौचालय की टंकी में मां बेटे का शव मिला। साबिर ने बताया कि घर के पीछे शौचालय पांच-छह साल पहले बनाया था। तीन भाग में बनी टंकी का बीच का भाग जर्जर था। शौचालय जाते समय उसमें पैर पड़ने से यह घटना हुई। उसने बताया कि जब घर वालों को पता चला तो शोर मचाया। वहां पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। साबिर वायरिंग का काम करता है। उसकी पांच साल की एक बेटी बची है। मोहल्ले के ही सरपंच प्रतिनिधि अमित यादव ने बताया कि घटना की सूचना प्रखंड के अधिकारियों को भी दी जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *