भागलपुर में आज से बारिश के आसार

भागलपुर : बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट के बावजूद गुरुवार को दिन में लोगों को गर्मी व उमस से कोई राहत नहीं मिली। हां, गुरुवार की रात में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन उमस अपना कहर जारी रखे हुए है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दो दिनों से रात में ठंड भरी हवा चल रही है तो यही हवाएं दिन में सूरज की तपिश में आकर गर्म हवा में तब्दील हो जा रही है। इससे लोगों को रात में गर्मी से राहत तो दिन में लोग गर्मी व उमस से बुरी तरह से उबल जा रहे हैं। लेकिन अब उत्तर-पश्चिम बिहार से गांगेय पश्चिम बंगाल की तरफ गुजर रही ट्रफ रेखा के कारण शुक्रवार से 17 जून तक आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी जिले में होगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज से छाए रहेंगे आंशिक बादल, तापमान गिरेगा

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 16 जून तक अधिकांश बिहार के जिलों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होगी। इस दौरान दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी तो रात के तापमान में गिरावट मामूली होने के कारण उमस व गर्मी का एहसास होगा। जबकि पांच से सात किमी प्रतिघंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवाओं के बहने का अनुमान है।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *