भागलपुर में अब एक दो दिन भीषण गर्मी के आसार, 12 से होगी बारिश

भागलपुर। इन दिनों दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी बिहार में कमजोर पड़ चुका है। मंगलवार को सुबह से ही सूरज ने अपनी गर्मी बढ़ानी शुरू कर दी थी। इस पर उमस का साथ मिला तो लोगों के पसीने निकल गए। मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो गुरुवार तक गर्मी व उमस के तेवर तल्ख ही रहेंगे। इसके बाद यानी 12 जुलाई से जिले में बारिश की संभावना बनती दिख रही है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 व न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 जुलाई के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। गुरुवार तक दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का अनुमान है। इसके बाद फिर से तापमान नीचे आएगा।

  • Related Posts

    बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26-27 मार्च को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर बाईपास पुलिस का ‘नशे’ पर प्रहार! गोनुधाम के पास ब्राउन शुगर और गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; SSP के निर्देश पर ‘हॉट स्पॉट’ पर बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading