भागलपुर : मार्निंग वॉक करने निकले युवक का सैंडिस से अपहरण

भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सैंडिस कंपाउंड में टहलने निकले एक युवक का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर अपहृत के मामा ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अपहृत युवक के मामा प्रदीप कुमार साह ने बताया कि उनका भांजा दुखन साह तिलकामांझी में रहता है। प्रतिदिन वह मार्निंग वॉक करने के लिए सुबह चार बजे जाता था और साढ़े सात बजे तक वापस आ जाता था। शुक्रवार को टहलकर घर वापस नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। वह मंदबुद्धि है। परिजनों ने मामले में दुर्गेश कुमार साह को मुख्य अभियुक्त बनाया है। मामा ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। तिलकामांझी की प्रभारी थानाघ्यक्ष ममता कुमारी ने बताया कि मामले में छापेमारी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में भाई ने भाई की जांता से कूचकर की हत्या, आपसी विवाद में गई जान

    Share Add as a preferred…