भागलपुर : बांस काटने के दौरान झड़प में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में एक अजीबो गरीब दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूर्णिया की रहने वाली 55 वर्षीय अधेड़ महिला अनीता देवी की पड़ोसियों से विवाद के कारण घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिक महिला अनीता देवी का बस इतना कसूर था कि उसने पड़ोसियों को बांस काटने से मना किया था।

इतने में विरोधी दल आग बबूला हो गए और उस महिला की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी वह बुरी तरह घायल हो गई आनन फानन में महिला को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत आज तड़के सुबह तकरीबन 5:00 बजे हो गई।

मृतिका अनीता देवी के पुत्र किशोर शाह ने बताया कि राजेंद्र शाह मनोज शाह पप्पू शाह एवं उनके परिवार ने मिलकर मेरी मां को मौत के घाट उतारा है। यह कहीं से सही नहीं है,मुझे न्याय चाहिए। मेरी मां ने बस बांस काटने से मना किया था उसकी सजा इन लोगों ने मेरी मां को मौत के घाट उतार कर दी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *