भागलपुर : प्लास्टिक के उपयोग पर 10 हजार का जुर्माना

भागलपुर : प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में अकबरनगर मुख्य बाजार, थाना व दुर्गा मंदिर के समीप करीब 19 दुकानों में छापेमारी की गई। जिसमें करीब 15 से 18 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया गया। दुकानदारों से 10300 जुर्माना की राशि वसूल की गई। बता दें कि बीते दिनों नगर पंचायत प्रशासन ने प्लास्टिक का उपयोग करने पर जुर्माना से संबंधित सूची जारी की थी। चेयरमैन किरण देवी ने माइकिंग करा प्लास्टिक व उससे बने समानों का उपयोग न करने का निर्देश दिया था।

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम को लेकर बैठक

सुल्तानगंज। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं भंडारण पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सोमवार को नप में मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू एवं ईओ मृत्युंजय कुमार ने बैठक की। बैठक में खुदरा एवं थोक व्यवसायियों को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन दो ही शामिल हुए। मुख्य पार्षद ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से रोक है। बावजूद कुछ व्यवसायी के उपयोग करने की बात सामने आती रहती है।

  • Related Posts

    भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

    HIGHLIGHTS: रसोई गैस संकट पर…

    Continue reading
    विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

    HIGHLIGHTS: भागलपुर की ‘लाइफलाइन’ पर…

    Continue reading