भागलपुर नगर निगम द्वारा ठेले वालों को हटाया गया, वसूला 1300 जुर्माना

भागलपुर। नगर निगम ने सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया। अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता पदाधिकारी शशिभूषण सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ठेले वालों को सड़क किनारे से हटाया गया।

वहीं यातायात में बाधक बने कुछ ठेले वालों से 1300 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। निगम की टीम ने मनाली चौक से अभियान शुरू किया।

इसके बाद टीम छोटी खंजरपुर, एसएम कॉलेज, होते हुए वापस आकर आदमपुर पहुंची।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर–जमालपुर रेलखंड में मालदा मंडल का सघन टिकट जांच अभियान, 313 मामलों में वसूले गए ₹3.32 लाख से अधिक जुर्माना

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *