भागलपुर नगर निगम के डीप बोरिंग में आता है बिजली का करंट

भागलपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 46 छत्रपति पोखर स्थित शिव मंदिर परिसर में नगर निगम के द्वारा डीप बोरिंग का निर्माण कराया गया है डीप बोरिंग में बिजली का करंट आता है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को आवेदन के जरिए कई बार दिया इसके बाद नगर निगम के द्वारा अब तक किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों का साफ तौर पर करना है कि शिव मंदिर परिसर में सरकारी स्कूल भी है। जहां छोटे-छोटे बच्चे एवं बच्चियों शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। यदि किसी बच्चे को करंट लग जाता है तो इसकी जवाब देही कौन लेगा। क्योंकि इस भिषण गर्मी में अपने प्यास बुझाने के लिए सभी को पानी की आवश्यकता है।

बोरिंग के पास खुद बच्चे जाकर बोरिंग को चालू करते हैं इतना ही नहीं कुछ दिन के बाद बारिश का भी मौसम आ जाएगा इसलिए यदि समय पर बोरिंग को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले समय में कई बच्चे एवं बच्चियों करंट के चपेट में आ जाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    टीवी देखते-देखते सो गई 14 वर्षीय किशोरी, सुबह हाथ में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, सांप के डंसने से मौत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *