भागलपुर : नगर आयुक्त के विरोध में महापौर का खेमा हुआ तैयार,मुख्यमंत्री से की जाएगी शिकायत

भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त के विरोध में महापौर का विरोधी जंग का विधिवत शुरुआत हो गया है। जहां भागलपुर नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति सहित मेयर ने नगर आयुक्त के खिलाफ, नगर आयुक्त के तानाशाही और मनमानी को लेकर नगर आयुक्त के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।

वहीं नगर निगम के सशक्त स्थायी समितियों के बैठक में महापौर सहित कई वार्ड पार्षदों का विरोधी तेवर शुरू हो गया है। नगर निगम सशक्त स्थायी समितियों के बैठक के उपरांत भागलपुर नगर निगम के महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा कि भागलपुर नगर आयुक्त भागलपुर शहर के विकास का विरोधी है।

जहां बैठक में लिए गए निर्णयों को धरातल पर विकास का अंजाम नहीं होने देता है! इसके लिए नगर विकास विभाग एवं मुख्यमंत्री बिहार सरकार को, नगर-आयुक्त को हटाने का पत्राचार किया जाएगा।

जबकि वार्ड पार्षदों ने कहा कि भागलपुर शहर कूड़े के ढेर में है, वार्ड पार्षदों के बैठक में लिए गए निर्णयों का विरोधी है। जहां वर्तमान नगर आयुक्त के रहते भागलपुर नगर निगम का विकास संभव नहीं है।

इसके खिलाफ वार्ड पार्षद सहित सशक्त स्थायी समिति सदन से सड़क पर उतरेंगे।

Related Posts

बीएन कॉलेज में छात्रों की जीत: फ्री था एडमिशन, फिर भी वसूले जा रहे थे पैसे; ABVP के विरोध के बाद प्रिंसिपल ने तत्काल रोका नामांकन, फीस वापसी का मिला भरोसा

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में गूंजेंगे शेर-ओ-शायरी के अल्फाज: 7 फरवरी को टाउन हॉल में सजेगी महफिल; डीएम करेंगे उद्घाटन, उर्दू शिक्षकों की मौजूदगी अनिवार्य

Share Add as a preferred…

Continue reading