जदयू विधायक गोपाल मंडल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है:कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा

भागलपुर : हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियां में रहने वाले गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन का प्रधानमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।

हम कोई कांग्रेस के मल्लिका अर्जुन खड़गे को जानते भी नहीं है। उनका चेहरा को कोई पहचानता भी नहीं है, तो वह प्रधानमंत्री का चेहरा कैसे हो सकता है। देश का बच्चा-बच्चा हमारे नीतीश कुमार को पहचानता है।सभी लोग का एक ही सपना है नीतीश कुमार ही देश का प्रधानमंत्री हो।

वही गोपाल मंडल के बयान आने के बाद राजनीतिक भी गर्मा गई है ।इस पूरे मामले पर कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि गोपाल मंडल का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह कभी भी कहीं भी किसी तरह का विवादित बयान दे देते हैं।

उनका देश की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…