भागलपुर : तिलकामांझी में अपहरण के मामले में दुर्गेश साह गिरफ्तार

भागलपुर : तिलकामांझी थाना क्षेत्र में अपहरण की घटना के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत दुखन साह को भी बरामद कर लिया गया है। घटना को लेकर प्रदीप कुमार साह ने 21 जून को केस दर्ज कराया था।

उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनका भांजा दुखन साह 20 जून को टहलने के लिए सैंडिस कंपाउंड गया था। रोजाना वह समय पर लौट आता था। उस दिन नहीं लौटा। उसके मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुर्गेश साह पहले भी दुखन का अपहरण कर चुका था। इस बार भी उसी ने उनके भांजे का अपहरण किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले दुखन के अपहरण की सूचना पुलिस को देने पर उसे गोड्डा से बरामद कर लिया गया था। उन्होंने घटना के कारण को लेकर बताया कि उनके भांजे के पास जमीन बिक्री का पैसा है और दुर्गेश की नजर उस पैसे पर है। उन्होंने यह भी बताया कि उनका भांजा मंद बुद्धि का है। तिलकामांझी थानेदार ने दुर्गेश साह की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में ‘लेडी एडवोकेट’ का शिकार! 6 बदमाशों ने घेरा, गले से झपटा सोने का लॉकेट; लैलख स्टेशन पर सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्रेम-प्रसंग में ‘खूनी’ अंजाम! 2 दोस्तों की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में महिला समेत 5 गिरफ्तार; ‘रेकी’ पड़ गई महंगी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading