भागलपुर : ट्रैक्टर के बैटरी चेकअप के दौरान ब्लास्ट-खलासी के आंख में गया बैटरी का तेजाब

भागलपुर में ट्रैक्टर के बैटरी ब्लास्ट होने से एक खलासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके आंख समेत शरीर के का हिस्सों में झटका लगने से चोटिल हुआ है। घटना में खलासी जमीन पर अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना के बाद अन्य मजदूरों ने उसे उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जनहाट चौक के समीप का है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक बालू डिपो में ट्रैक्टर पर गिट्टी लोड किया जा रहा था। इसी दौरान ड्राइवर ने खलासी को ट्रैक्टर के बैटरी को चेक करने के लिए भेजा जैसे ही बैटरी का ढक्कन खोल तो बैटरी ब्लास्ट हो गया। ड्राइवर के माने तो आवाज इतनी तेज थी कि 500 मीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी।

घटना में खलासी के आंख में बैटरी का तेजाब चल गया है। घायल खलासी संतोष कुमार दास ने बताया कि ड्राइवर ने बैटरी को चेक करने के लिए भेजा था। जैसे ही बैटरी के ढक्कन को खोले कैसे ही ब्लास्ट हो गया और बैटरी के हिसाब आंख में पड़ गया।

हालांकि घटना के बाद मजदूरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों के माने तो डिपो में आए दिन दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर के माध्यम से गिट्टी और बालू का सप्लाई किया जाता है।

जिससे न सिर्फ ट्रैफिक की समस्या होती है बल्कि हादसे होने का भी डर बना रहता है। बहरहाल मामले को लेकर पहुंची पुलिस ने जांच कर रही है।

Related Posts

सुल्तानगंज में अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ऑफिस में सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 25 कर्मचारियों को दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर स्टेशन पर बड़ा खुलासा: RPF की कार्रवाई में ₹1 करोड़ के गहने और नकदी बरामद

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *