भागलपुर-टेकानी के बीच ढहाई गईं 65 झोपड़ियां

भागलपुर-टेकानी रेलवे सेक्शन के बीच रेल ट्रैक के किनारे रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। आरपीएफ और संबंधित विभाग के कर्मियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 65 झोपड़ियों को ढहाया। इसके लिए पहले से आरपीएफ की टीम तैनात थी।

साथ ही रेलवे की तरफ से चेतावनी दी गई है कि यदि वे लोग दोबारा अतिक्रमण करते हैं तो रेलवे कार्रवाई करेगा। आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में SC/ST अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा बैठक, 83 पीड़ितों को मिला मुआवजा; लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    नाथनगर में मॉर्निंग वॉक के दौरान दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

    Share Add as a preferred…