भागलपुर के सुलतानगंज में मोबाइल चार्जर खरीदने को लेकर दो पक्षों में झड़प

सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी गांव में बुधवार देर शाम मोबाइल चार्जर खरीदने के दौरान हुए विवाद के दो पक्षों में रोड़ेबाजी हो गई। दोनों पक्षों की ओर लाठी-डंडे भी चले। जिसमें महेशी निवासी बलराम मंडल घायल हो गया।

महेशी में मोबाइल दुकान पर चार्जर खरीदने के लिए महेशी के मंडल टोला से एक व्यक्ति पहुंचा था। वहां दुकान संचालक का पड़ोसी भी मौजूद था। उसने चार्जर खरीदने आए युवक को अपशब्द कह दिया जिससे दोनों में कहासुनी हो गई। फिर दोनों पक्षों के लोगों ने अपने-अपने सहयोगी को बुला लिया और मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष प्रियरंजन एवं बीडीओ संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अकबरनगर और शाहकुंड थआने की पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया कि मोबाइल चार्जर ठीक करने को लेकर मोबाइल दुकान संचालक एवं ग्राहक के बीच नोकझोंक हुई। मामला शांत करा दिया गया।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *